फरीदाबाद: जिले में 12 मार्च को 7 केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती
नगर निगम चुनाव के नतीजे कल बुधवार को घोषित किए जाएंगे। मतगणना के लिए अलग-अलग 7 जगहों पर 9 केन्द्र बनाए गए है। इन मतगणना केन्द्रों पर वोटों की गिनती को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी पूरी कर चुका है।नगर निगम में इस बार मेयर पद के लिए 6 महिला प्रत्याशी मैदान में है। वहीं निगम के 46 वार्डों में 221 प्रत्याशी पार्षद पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे है।