भिंड नगर: जामना गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर 4 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
भिंड देहात पुलिस को फरियादी पंकज पुत्र नरेश सिंह जाटव ने बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर बसंत शर्मा,जैंसी शर्मा ,सतीश पंडित और मुरली पंडित ने जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी , भिंड देहात पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।