गदरपुर: 11,26 धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने नवीन अनाज मंडी गेट पर दिया सांकेतिक धरना
किसानों के पीआर 1126 धान की खरीद ना होने से गुस्साई किसान यूनियन ने धरना देकर अपना आक्रोश जताया। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता विक्रम सिंह गोराया के नेतृत्व में दर्जनों किसानो ने नवीन कृषि उत्पादन अनाज गल्ला मंडी गेट पर जोरदार नारेबाजी के बीच विरोध प्रदर्शन किया।