बरेली के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम डबरा में शनिवार को खौफनाक घटना सामने आई। 19 वर्षीय बीए छात्रा कीर्ति पर अचानक 5 से 6 बंदरों ने हमला कर दिया। घर के अंदर झाड़ू लगाते समय हुए इस हमले में कीर्ति के हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं।घटना के दौरान कीर्ति की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को घर से भगाया।