सुल्तानपुर: सुलतानपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 83 लीटर कच्ची शराब जब्त, 550 किलो लहन नष्ट, दो गिरफ्तार
सुलतानपुर मंगलवार शाम 4 बजे अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने ग्राम चुनहा, रानी की बगिया और बल्लीपुर पूरब में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी चोट की।जिलाधिकारी और उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में 83 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा, टीम