टोंक: ग्राम जेबाड़िया की महिलाओं ने विधायक रामसहाय वर्मा का घेराव कर पीने के पानी की समस्या बताई
Tonk, Tonk | Nov 28, 2025 टोंक जिले के पीपलू उपखंड क्षेत्र ग्राम जेबाड़िया की महिलाओं ने पीने की पानी की समस्या को लेकर निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा का घेराव किया है।निवाई पीपलू विधायक शुक्रवार को शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां पर शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे महिलाओं ने विधायक रामसहाय वर्मा का रास्ता रोककर घेराव कर पीने के पानी की समस्या बताई।