संपतचक: चकरहिमा के ग्रामीणों ने शराब धंधेबाजों के खिलाफ खोला मोर्चा, गौरीचक थाना में किया प्रदर्शन
पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र का चकरहिमा गांव में अब लोगों का सब्र टूट चुका है। बर्षों से अवैध शराब कारोबार से त्रस्त इस गांव ने अब चुप रहने से इनकार कर दिया है। चकरहिमा गांव की दर्जनों महिला, पुरुष और युवाओं ने गौरीचक थाना आकर शराब माफियाओं के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है और गौरीचक पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।