बंगाणा: विधायक विवेक शर्मा ने रायपुर में पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद, लिया नुकसान का जायजा
Bangana, Una | Sep 15, 2025 कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा सोमवार को रायपुर मैदान पहुंचे, जहां पर उन्होंने बरसात से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं राहत सामग्री वितरित की। विधायक विवेक शर्मा ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को न केवल सुना, बल्कि उनके नुक़सान का स्थानीय स्तर पर जायजा भी लिया।