जैतपुर: कार्यकर्ताओं ने दिखाई तत्परता, दीवार में फंसी गौवंश को सुरक्षित निकाला
अमलाई के नगर परिषद बकहो स्थित जैन मंदिर परिसर में संकरी दीवार के बीच फंसी एक बेसहारा गौवंश को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू में कई लोगों ने सहयोग किया। घंटों की मशक्कत के बाद गौवंश को सुरक्षित निकाल लिया गया, जानकारी मंगलवार शाम 7 बजे यह जानकारी दी गई है।