सवायजपुर: अनंगपुर-कांठ मार्ग पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चालक की हालत नाजुक
अनंगपुर-कांठ मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा पलटी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा धर्मपुर पुलिया के पास हुआ, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुर्रिया निवासी अखिलेश कार से रविवार सुबह कमालपुर जा रहा था, वह रास्ते में मोबाइल फोन पर बात करने लगा।