गोरखपुर जिले के भरोहिया ब्लाक अन्तर्गत कल्यानपुर में मां बायसी योग एवं आरोग्य सेवा संस्थान ट्रस्ट ने मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 200 गरीबों को कंबल बांटे गए।संस्थान के निदेशक डॉ. जयहिंद पाल के सानिध्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। डॉ. पाल ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष मकर संक्रांति पर किया जाता है।