गोंडा में राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड सहित पांच मेडल जीते
वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर 17 सब जूनियर, अंडर 23 सिनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता 31 मई से 2 जून तक नंदनी नगर गोंडा में प्रतिभाग करते हुए दो गोल्ड दो सिल्वर मेडल एक ब्रोंज सहित पांच पदक प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग फ्रीस्टाइल 80 किलो में सौरभ यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 110 किलो में लक्ष्य कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया।