बाढ़ में युवक को खंभे में बांधकर पीटने के मामले में बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह का बयान सामने आया है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार को लगभग 12 बजे बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।