शेखोपुर सराय: दाह संस्कार से लौट रहे वाहन से सैरात वसूली पर बवाल, चालक घायल, हाईवे पर लगा जाम
नगर पंचायत शेखोपुर सराय के महेश स्थान चौक पर दाह संस्कार से लौट रहे वाहन से सैरात वसूली को लेकर सोमवार 4 बजे जमकर बवाल हुआ। अपसढ़ गांव निवासी मधुसूदन सिंह की पत्नी का दाह संस्कार मरांची में किया गया था। लौटते समय सैरात कर्मियों ने वाहन रोककर शुल्क मांगा। चालक द्वारा शव वाहन से सैरात न लेने का हवाला देने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।