बरेली: अलखनाथ मंदिर पर अमन कमेटी के मुस्लिम भाइयों ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
अलखनाथ मन्दिर पर अमन कमेटी के मुस्लिम भाइयों ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा।अमन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर क़दीर् अहमद ने कहा कि बरेली शहर गंगा जमुनी तहज़ीब के लिए जाना जाता है यहाँ मोहर्रम पर हिंदू भाईयों ने फूल बरसाए तो आज सावन के पहले सोमवार पर मुस्लिम भाईयों ने पुष्प वर्षा की और हिंदू मुस्लिम एकता की एक मिसाल कायम कर दी।