श्योपुर। विजयपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह से लेकर रात 08 बजे तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जो किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं साबित हो रही है। सुबह 6 बजे से शुरू हुई यह बारिश बोई जा चुकी सरसों की फसल के लिए बेहद फायदेमंद बताई जा रही है, जबकि गेहूं की बुवाई के लिए तैयार किए जा रहे खेतों में नमी प्रदान कर रही है।