कुचायकोट: गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोट नरहवा गांव के पास उत्पाद विभाग ने एक कार से करीब 90 लीटर शराब ज़ब्त की, तस्कर फरार
गोपालगंज जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोट नरहवा गांव के समीप से उत्पाद विभाग ने एक कार से करीब 90 लीटर शराब जप्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर कार सवार भागने में सफल रहा। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज रविवार को दोपहर 2 बजे दी। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग कार और शराब को जप्त कर लिया है। वही फरार कार सवार की तलाश कर रही है।।