कुचायकोट: थाना के कूर्म टोला जलालपुर रोड से उत्पाद विभाग ने 2 लोगों को 27 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के कूर्मटोला जलालपुर रोड से एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को करीब 27 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़े गए मोटरसाइकिल सवार लोगों में अमरजीत कुमार और बुलेट कुमार शामिल है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक और अमृतेश कुमार ने आज रविवार को दोपहर 1 बजे दी।।