महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ शहर से एक लड़की लापता, उत्तर प्रदेश से जीजा के पास रहने आई थी और बिना बताए घर से निकली
महेंद्रगढ़ शहर से एक नाबालिग लड़की अपने जीजा के घर से गायब हो गई। इस बारे में जीजा ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी है। लड़की उत्तर प्रदेश से अपनी बहन से मिलने के लिए आई थी।