सलेमपुर: नगर पंचायत में नहीं थम रहा है स्टैंड टैक्स विवाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में ऑटो चालक ने किया प्रदर्शन
सलेमपुर नगर पंचायत के द्वारा सलेमपुर में स्टैंड टैक्स का बोर्ड लगाया गया जिसके बाद ई रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन किया और आज शनिवार को ऑटो चालक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी मद्धेशिया के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया वहीं जेपी मद्धेशिया ने कहा कि अगर यह फैसला वापस नहीं लिया जाता है तो मैं आगे प्रदर्शन करूंगा और सलेमपुर के जनता के साथ खड़ा रहूंगा