खुरई रोड स्थित संदीपनी विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कियागया। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में महामंडलेश्वर राधा मोहन दास सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। सोमवार को हुए इस आयोजन में देव रघुनाथ बड़ा मंदिर से आए ब्राह्मणों ने शंखनाद किया। और महामंडलेश्वर ने विद्यार्थियों के साथ गीता पूजन के गीत का गायन किया।