सागर नगर: झांसी बस स्टैंड क्षेत्र में स्कूल बस में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
झांसी बस स्टैंड के पास में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मैकेनिक के यहां मरम्मत के लिए खड़ी एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। बस से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में बस की सीटें पूरी तरह जल गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।