हनुमना: हनुमना थाना क्षेत्र के शाहपुर रोड पर बाइक फिसलने से चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
Hanumana, Rewa | Jul 10, 2025 हनुमना थाना क्षेत्र के शाहपुर रोड मे तेज रफ्तार बाइक फिसलने से चालक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना लाया गया पर चोट ज्यादा होने की वजह से डॉक्टरो ने संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया। रामलखन कोल पुत्र बुद्धी कोल उम्र 32 वर्ष निवासी रीवा जो बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था वाईक शाहपुर रोड मे पहुंची तो फिसल गई।