पलासी: श्यामपुर गांव में घर में आग लगने से एक महिला झुलसी, इलाज जारी
Palasi, Araria | Sep 22, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में घर में अचानक आग लगने से एक महिला जुलसकर घायल हो गई. घायल महिला को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा की की देखरेख में घायल महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर अररिया रेफर कर दिया गया है.