चांदामेटा के सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर में शतचंडी महायज्ञ के लिए मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। ब्रह्मलीन गुरुदेव गरीबदास महाराज को याद कर कलश यात्रा प्रारंभ की गई। लाल वस्त्रों में 108 कलश सिर पर रखकर महिलाएं आकर्षण का केंद्र थी। ढोल बाजों डीजे रथ के साथ राम नाम भजन कीर्तन करते हुए लोग कलश यात्रा में चल रहे थे। तीन बजे कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची।