ठाकुरद्वारा: ठाकुरद्वारा नगर स्थित कचहरी परिसर में अधिवक्ता के चेंबर में घुसा बिज्जू, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी
ठाकुरद्वारा। नगर स्थित कचहरी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बिज्जू अधिवक्ता कुलदीप त्यागी के चेंबर नंबर-117 में घुस गया। लगातार हो रही बारिश के कारण जंगल से भटककर परिसर में आया यह जानवर चेंबर में छिप गया, जिससे अधिवक्ता और आस-पास मौजूद लोग दहशत में आ गए। वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन टीम मौके पर घंटों बाद पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद विभाग की टीम ने