रामगढ़: गरमपानी खैरना की रामलीला में शूर्पणखा का नासिका छेदन किया गया मंचन
गरमपानी खैरना की रामलीला में शूर्पणखा नासिका छेदन का मंचन किया गया। जिसके बाद सीता हरण का भी मंचन किया गया। बता दें शुक्रवार को सात बजे रामलीला हुई। रामलीला में शूर्पणखा श्रीराम-लक्ष्मण विवाह का प्रस्ताव रखती है। नकारने पर रुष्ट होकर माता सीता की ओर झपटती है। इससे क्रोधित श्रीराम के आदेश पर लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक-कान काट देते हैं।