बलरामपुर: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में कलेक्ट्रेट बलरामपुर में शिक्षक शिक्षकाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
ऑनलाइन हाजिरी लगाने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर बलरामपुर में शिक्षक एवं शिक्षकाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करते हुए उपस्थित शिक्षकों द्वारा बताया गया की सरकार द्वारा शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा की शिक्षकों की समस्याओं की समीक्षा किए बिना ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने का फरमान जारी किया गया है जिसे हम सभी लोग विरोध करते हैं।