देहरादून: मनवीर चौहान तीसरी बार बने बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी, सीएम धामी और महेंद्र भट्ट का किया धन्यवाद
भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मनवीर चौहान पर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। चौहान ने कहा कि वे पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया।