सोमवार को छनेरा में लगने वाले हाट बाजार में नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा स्थान को लेकर परिवर्तन किया गया है। नगर परिषद द्वारा हाट बाजार स्थल पर चुने की लाइन डालकर दुकानदारों को लाइन के अंदर ही दुकान लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।। नगर परिषद के इस फरमान से सोमवार को हट बाजार छनेरा का नजारा बदला हुआ नजर आया।