सांचोर: सांचोर पुलिस ने 22 लाख रुपए की लूट की वारदात में शामिल आरोपी को किया गिरफ्तार
Sanchore, Jalor | Sep 26, 2025 सांचोर पुलिस ने लूट के प्रकरण का 12 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 22लाख रुपए की लूट की इस वारदात में पुलिस ने एक कार को भी जब्त किया है। थानाधिकारी ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे जानकारी दी।