अजमेर: क्लॉक टावर थाना क्षेत्र के पड़ाव इलाके में गोवा वाइन शॉप पर रात 8:00 बजे के बाद भी धड़ल्ले से बेची जा रही है शराब
Ajmer, Ajmer | Jun 28, 2025 शनिवार को रात्रि 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्लॉक टावर थाना क्षेत्र के पड़ाव इलाके में स्थित गोवा वाइन शॉप का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रात 8:00 बजे बाद भी सेल्समैन शराब बेचते हुए नजर आ रहा है, अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने स्पष्ट आदेश जारी किए थे की रात 8:00 बजे बाद शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक होगी।