ललितपुर: घुसयाना निवासी बुजुर्ग व्यक्ति ने दो बेटों पर मारपीट और परेशान करने के लगाए आरोप, DM को सौंपा ज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घुसयाना मोहल्ला निवासी बुजुर्ग व्यक्ति ने डीएम अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया, प्रार्थी के तीन पुत्र हैं, जिनमें से बड़ा पुत्र और मझला पुत्र आदेश प्रार्थी के साथ मारपीट करता है, और बुजुर्ग व्यक्ति ने स्वयं के पुत्र पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं, प्रार्थी ने डीएम से न्याय की मांग की है।