ललितपुर: कस्बा जाखलौन में कुशवाहा समाज द्वारा धूमधाम के साथ भव्य तरीके से निकली गई भगवान लव कुश की शोभायात्रा
कस्बा जाखलौन में कुशवाहा समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ कस्बे में भव्य तरीके से भगवान लव कुश की शोभायात्रा निकाली गई। जहां शोभायात्रा के दौरान अपने हाथों में धर्म ध्वजा थामे हुए युवा भगवान के जय घोष लगाते हुए नजर आए। तो वहीं महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश रखकर धार्मिक गीतों का गायन कर रही थी। वही शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब देखने को मिला।