गोलमुरी मस्जिद के पास स्थित यूबीसी ग्राउंड में UFC फैमिली की ओर से आयोजित 7वां चैलेंजर्स ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का रविवार की रात 9 बजे शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के श्री हिदायत उल्लाह खान थे। आयोजन की अध्यक्षता UFC के अध्यक्ष शाही आदिल ने की। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1 लाख ,25,000 रुपये दिया जाएगा।