रतनगढ़: रतनगढ में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
रतनगढ कस्बे में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली। शनिवार शाम पुलिस ने बताया की आज पाली निवासी सूरजा देवी पत्नी श्रवण राम लुहार ने रिपोर्ट दी है। कि उसका भाई श्रवणराम उम्र करीब 33 साल पिछले चार साल से रतनगढ में अपने ससुराल रह रहा था। 15 तारीख को उसको सूचना मिली कि उसके भाई श्रवणराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली।