एचबीटीयू के श्रीधराचार्य हॉस्टल में मेस में नाश्ते के लिए बन रही पावभाजी के आलुओं को एक कर्मचारी चप्पल पहनकर पैरों से धोता पाया गया। वीडियो जैसे ही छात्रों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया, पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया। आक्रोशित छात्रों ने हॉस्टल के मेस में तोड़फोड़ के साथ बाहर एकत्र होकर पैदल मार्च निकाला। बुधवार 10 बजे मेस कर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है।