शिवपुरी नगर: करैरा में घरेलू विवाद के बाद महिला ने पी जहरीली दवा, हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांशगढ़ निवासी दीपू आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई और भाभी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद के बाद उनकी भाभी ने कथित तौर पर जहरीली दवा पी ली। घटना के बाद परिजन तुरंत उन्हें करैरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।