← बहराइच के नवाबगंज कस्बे में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्म कथा का वर्णन किया गया। यह कथा चौगड़वा, नानपारा में आयोजित की जा रही है। कथावाचक पंडित रविशंकर महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग को विस्तार से सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दुष्टों के विनाश के लिए हुआ था।