श्री काशी विश्वनाथ में दरबार में पांच महीने में 2.86 करोड़ भक्तों ने लगाई हाजिरी,
Sadar, Varanasi | Jun 18, 2024 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में साल दर साल श्रद्धालुओं की संख्या और आय में रिकॉर्ड वृद्धि होती जा रही है। श्री बाबा विश्वनाथ के दरबार में सुगमता से दर्शन और सुविधाओं के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। अन्य शहरों से अच्छी कनेक्टिविटी ने भी काशी का समग्र विकास करते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ाया है।