औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के घटराइन हाई स्कूल के समीप एनएच 19 पर शनिवार को दूध पाउडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक को चालक समीम साह चला रहे थे, और उनके साथ सहचालक बब्बू साह भी थे। घटना शनिवार सुबह सात बजे की है, जब वे लखनऊ से दूध पाउडर लेकर कोलकाता जा रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक और सहचालक को हल्की