नईसराय: नई सराय बस स्टैंड से भूसा भरा ट्राला गुजरने से जाम के हालात
नई सराय बस स्टेंड से गुजरने वाले भूसा से भरे ट्राला आवागमन में परेशानी पैदा कर रहे हैं। बताते हैं कि, दिन भर में आधा सैकड़ा से भी ज्यादा ट्राला गुजरते हैं जिससे बस स्टेंड पर जाम के हालात बन जाते हैं। नई सराय बस स्टेंड कस्बे का सबसे व्यस्ततम क्षेत्र है। इस स्थान से दो दर्जन यात्री बसें विभिन्न स्थानों के लिए जाती हैं।