कांधला थाना क्षेत्र के गांव डुढ़ार स्थित बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन पर नया मीटर लगवाए जाने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। मामले को लेकर एंटी करप्शन टीम को शिकायत की गई थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन की टीम ने संविदा लाइनमैन को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया।