गोरखपुर: कुवैत अग्नि कांड और जम्मू के आतंकी हमले से पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में सौंपा सहायता राशि
कुवैत में भीषण अग्निकांड में गोरखपुर के अंगद गुप्ता और जयराम गुप्ता की मौत हो गई थी। वहीं बीते दिनों जम्मू में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में गोरखपुर के चार लोग घायल हुए थे। इन सभी के परिजनों को आज गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायता राशि सौंपी। इस दौरान गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह भी मौजूद रहे।