गोरखपुर: एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधारने के लिए वाटर स्प्रिंकलर से शहरी क्षेत्र में नगर निगम ने पानी का छिड़काव किया शुरू
भीषण गर्मी और तमाम सरकारी योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्य की वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स शहरी इलाके का बुरी तरीके से खराब हो गया था। नगर निगम ने वॉटर स्प्रिंकलर से छिड़काव कराया तो इसमें सुधार आया। इसके बाद 9000 लीटर की क्षमता का एक और वॉटर स्प्रिंकलर खरीदा गया है और उसे शहरी इलाके में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।