मुज़फ्फरनगर: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर रेशु विहार में हुई गोष्ठी
रेशू विहार में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जाट समाज सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे। जहां पर उनके द्वारा कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था। लेकिन अब सरकार के द्वारा घोषणा की गई है वह भी सराहनीय है इसलिए वह सरकार का धन्यवाद करते हैं।