मनकापुर: छपिया में जमीन विवाद के मामले में जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Sep 17, 2025 छपिया क्षेत्र के सकदरपुर मे जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले मे पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रथम पक्ष से रमाकांत मिश्रा तथा द्वितीय पक्ष से इंद्रमणि मिश्रा और राजमणि मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपियो पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप है। बुधवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।