आगरा: कालिंदी विहार में 5 सेकंड में गिरी जर्जर पानी की टंकी, अंडरग्राउंड टैंक क्षतिग्रस्त, भीषण जल संकट, वीडियो हुआ वायरल
Agra, Agra | Jan 27, 2026 आगरा के कालिंदी विहार में जर्जर पानी की टंकी गिराए जाने से हालात बिगड़ गए। महज 5 सेकेंड में टंकी जमींदोज हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। टंकी का भारी मलबा नीचे बने अंडरग्राउंड टैंक पर गिरा, जिससे उसकी दीवार टूट गई और गंदगी भर गई। बीते तीन दिनों से सैकड़ों घरों की जलापूर्ति पूरी तरह ठप है।