रामनगर: तहसील रामनगर अंतर्गत बिंदौरा नहर के पास चलती कार में लगी आग, कार जलकर हुई राख, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान
तहसील रामनगर अंतर्गत बिंदौरा नहर के पास चलती कार में बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे आग लग गई।कार जलकर राख हो गई।कार सवारों ने कूद कर जान बचाई। कार लखनऊ से नानपारा जा रही थी कार चालक मोहम्मद उमर ने बताया गाड़ी बंद होने के बाद इंजन से बदबू आने लगी। इंजन से आग की लपेट उठने लगी गाड़ी में मौजूद अहमद पुत्र हनीफ और कौसर अली तुरंत बाहर निकले अपनी जान बचाई।