गोंडा के ब्लॉक रूपईडीह के आर्यनगर में रविवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। खरगूपुर थाना क्षेत्र के असीधा निवासी देव कुमार बाजार से बाइक से घर लौटते समय नहर किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार 6 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।